UPPSC उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग 2019 सामान्य अध्ययन : प्रश्न-पत्र-II

UPPSC  उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग  मुख्य परीक्षा 2019

सामान्य अध्ययन : प्रश्न-पत्र-II

निर्धारित समय : तीन घंटे                                                                                                                           अधिकतम अंक : 200 

 नोट: (1) कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड-अ से 10 प्रश्न लघुउत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड-ब से 10 प्रश्न दीर्घउत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 200 निर्धारित हैं। जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं। 

(2) सभी प्रश्न अनिवार्य है। 

(3) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं। 

(4) प्रश्नों में इंगित शब्द सीमा को ध्यान में रखें।

(5) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णत: काट दें।

खण्ड – अ (लघुउत्तरीय प्रश्न)

  1. काश्मीर मामले में भारत मध्यस्थता का विरोध क्यों करता है ? (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)     8
  2. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)      8
  3.  उत्तर प्रदेश में किसान और कृषि के क्षेत्र की समस्याओं एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालिए। इनके सुधार के लिए सुझाव दीजिए। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए) 8
  4. चुनावी बान्ड क्या है ? क्या यह राजनीतिक वित्त पोषण प्रणाली में पारदर्शिता लाने में सक्षम है? (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)   8
  5. भारतीय ग्रामीण जीवन पर स्वयं सहायता समूहों का क्या प्रभाव पड़ा है? वर्णन कीजिए। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)     8
  6. प्रवासी भारतीयों का भारत के आर्थिक व्यवस्था में योगदान पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (उत्तर 125 शब्दो म दीजिए)    8
  7. भारत की संघीय व्यवस्था किस प्रकार से अमरीकी (यू.एस.ए.) संघीय व्यवस्था से भिन्न है ? व्याख्या करें (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)      8
  8. राज्य सभा के उन विशिष्ट शक्तियों का वर्णन कीजिए, जो कि भारतीय संविधान के अन्तर्गत लोकसभा  को प्राप्त नहीं हैं। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)    8
  9. भारत के आमचुनाव में मतदाता निरीक्षण पेपर ऑडिट ट्रायल (VVPAT) के प्रयोग का मूल्यांकन कीजिए। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)      8
  10. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की संवैधानिक स्थिति का परीक्षण कीजिए। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिए)    8

    खण्ड -ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

  11. अफगानिस्तान से अमेरिका की सैन्य वापसी भारत को किस प्रकार प्रभावित करेगी ? टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)          12
  12. OBOR के आलोक में भारत-चीन सम्बन्धों की प्रकृति की विवेचना कीजिए। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)       12
  13. धारा 370 पर भारत सरकार की कार्यवाही ने जम्मू-कश्मीर की यथास्थिति को परिवर्तित कर दिया है। यह इस क्षेत्र के विकास को किस प्रकार से प्रभावित कर सकता हैं ? चर्चा कीजिए। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)            12
  14. नीति आयोग के गठन के कारण, उददेश्य एवं कार्यों का उल्लेख करते हुए हाल ही में पुनर्गठित नीति आयोग का विवरण दीजिए। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)       12
  15. गरीबी एवं भुखमरी से सम्बन्धित मुख्य मुददे क्या है। ( उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)     12
  16. ई-गवनेस को स्पष्ट कीजिए। ई-गवनेस की  विशेषताएं एवं लाभ का उल्लेख कीजिए। इसके सम्मुख मुख्य चुनौतियां क्या है। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)   12
  17.  2019 के मानसून सत्र में संसद ने आतंक विरोधी कानून और सूचना के अधिकार में संशोधन किया है। इस संशोधनों के फलस्वरूप क्या महत्वपूर्ण बदलाव लाए गए है? विश्लेषण करें। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)        12
  18.  भारत के संविधान में समानता के मूलाधिकार की समीक्षा कीजिए। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)          12
  19. भारत में वैकल्पिक विवाद निवारण तत्रो का उदय एवं प्रयोग पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)   12
  20.  भारत में केन्द्रीय अन्वेषण ब्युरो (सी.बी.आई.) के गठन और कार्य का वर्णन कीजिए।(उत्तर 200 शब्दों में दीजिए)               12

Click here to Download

Download_Hindi_ UPPSC Mains 2019 Exam QS Paper GS- 2