CFA फ्रैंक नहीं ECO होगी अब नई मुद्रा

आठ पश्च्मि अफ्रीकी देशों ने क्षेत्र से फ्रांसीसी प्रभुत्व को समाप्त करने के लिए एक नई आम मुद्रा “इको” को अपनाने का फैसला किया है।

ये आठ देश माली, नाइजर, सेनेगल, बेनिन, टोगो, बुर्किना फासो, गिनी-बिसाऊ और आइवरी कोस्ट हैं। इन देशों ने फ्रांसीसी औपनिवेशिक काल के अस्तित्व को समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि अब वर्तमान में प्रचलित मुद्रा ‘CFA  फ्रैंक’ के बजाय ये देश इस नई मुद्रा “इको” का उपयोग करेंगे। यह नई मुद्रा 2020 में प्रचलन में आ जाएगी।

Visit our store at http://online.ensemble.net.in

आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति अलसेन औटारा ने कहा कि मुद्रा का नाम बदलने के बाद, इन देशों की मुद्रा के संबंध में फ्रांस का जारी हस्तक्षेप रुक जाएगा। इस दौरान आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति ने देश की आर्थिक राजधानी आबिदजान में तीन बड़े बदलावों की घोषणा की। इनमें मुद्रा के नाम को बदलना, 50 प्रतिशत से अधिक धन को फ्रांसीसी खजाने में रखना और किसी भी प्रकार की मुद्रा के साथ फ्रांस के हस्तक्षेप को रोकना शामिल था।

View our Blog: https://ensembleias.com/blog/

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की आइवरी कोस्ट की यात्रा के दौरान यह घोषणा की गई थी, जहां उन्होंने इस घोषणा को एक ऐतिहासिक सुधार बताते हुए इसका स्वागत किया था।

‘CFA  फ्रैंक’ का इतिहास

CFA फ्रैंक शुरुआत में फ्रांसीसी मुद्रा फ्रैंक से जुडा था। इसे लगभग दो दशक पहले यूरो में जोडा गया था। पश्च्मि अफ्रीका में बेनिन, बुर्किना फासो, गिनी-बिसाऊ, आइवरी कोस्ट, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो इस मुद्रा का उपयोग कर रहे हैं। गिनी-बसाउ को छोड़कर ये सभी देश फ्रांस के उपनिवेश थे।

इससे पहले, एक फ्रेंच फ्रैंक 100 CFA फ्रैंक के बराबर था, लेकिन जब फ्रांस यूरोपीय संघ में शामिल हो गया, तो एक यूरो 656 CFA फ्रैंक के बराबर हो गया। CFA फ्रैंक 1948 से 1994 तक अपरिवर्तित रहा था, लेकिन पश्च्मि अफ्रीकी क्षेत्र से निर्यात को बढावा देने के लिए इसे पचास प्रतिशत तक इसके मूल्य को कम किया गया था। यह क्षेत्र पश्चिमी अफ्रीका में पिछले 74 वर्षों से CFA फ्रैंक का उपयोग कर रहे है और फ्रांस इनके वित्तीय गारंटर के रूप में काम करता था।

For more details : Ensemble IAS Academy Call Us : +91 98115 06926, +91 7042036287

Email: [email protected]

Visit us:-  https://ensembleias.com/

#eco_currency, #CFA, #franc, #euro, #ivory_coast, #alassane ouattara, #emmanuel macron, #west_africa, #burkina_faso, #gini_bisao. #mali, #neiger, #senegal, #togo,