WEF वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम Gender Gap Index-2019 में भारत गिरकर 112 स्थान पर पहुंचा

WEF वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जेंडर गैप इंडेक्स Gender Gap Index-2019 में भारत गिरकर 112 स्थान पर पहुंचा

WEF वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने हाल ही में जेंडर गैप इंडेक्स Gender Gap Index-2019 जारी किया है, जिसमें भारत 112 वें स्थान पर खिसक गया है। इस इंडेक्स में देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी की बढ़ती असमानता के बीच लैंगिक समानता के मामले में भारत चार पायदान नीचे चला गया है।

स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चों पर देश को निचले पांच देशों की सूची में स्थान दिया गया है।

Visit our store at http://online.ensemble.net.in

पिछले साल 2018 में भारत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जेंडर गैप Gender Gap Index  रिपोर्ट 2018 में 108 वें स्थान पर था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्तमान परिदृश्य के अनुसार दुनिया में महिलाओं और पुरुषों के बीच कार्यस्थल की असमानता को वर्ष 2276 तक ही मिटाया जा सकेगा।

तेजी से बदलती व्यावसायिक दुनिया में आर्थिक लिंग अंतर को खत्म करने के बीच एक और बड़ी बाधा यह है कि सबसे अधिक मांग वाले व्यवसायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी बेहद कम है।

लिंक्डइन के सहयोग जारी एक नए विश्लेषण के आधार पर तैयार यह रिपोर्ट यह बताती है कि “नई अर्थव्यवस्था के मोर्चे” जहां रोजगार और वेतन में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, वहां भी महिलाएं इन आठ नौकरी समूहों में से केवल दो में ही पुरुषों को पछाड़ती हैं, जिसमें “कंटेट राइटिंग” और “लोग और संस्कृति।” शामिल है।

वहीं “क्लाउड कंप्यूटिंग” cloud computing में केवल 12% पेशेवर महिलाएं काम कर रही है, ‘इंजीनियरिंग’ में 15% और “डेटा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता” में 26% महिलाए हैं।

For more details : Ensemble IAS Academy Call Us : +91 98115 06926, +91 7042036287

Email: [email protected]

View our Blog: https://ensembleias.com/blog/

Visit us:-  https://ensembleias.com/

#wef #world_economic_forum #ngo #Gender_Gap_Index #business #political #academic #current_affairs #daily_updates #editorial #geographyoptional #upsc2020 #ias #k_siddharthasir #ensembleiasacademy