BOOK LAUNCH antriksha

Book Launch – अंतरिक्ष नई दुनिया एक नया भविष्य लेखक श्री के.सिद्धार्थ

Book Launch अंतरिक्ष नई दुनिया एक नया भविष्य लेखक श्री के.सिद्धार्थ

श्री के.सिद्धार्थ, एक रणनीतिक विचारक, भू-वैज्ञानिक, होने के साथ-साथ कई एजेंसियों, संस्थानों और सरकारों के सलाहकार रहे हैं। वह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त गुरु एवं मार्गदर्शक (जिनके हाथों से 1600+IAS, IFS, IPS, IRS अधिकारी बने हैं। एक प्रख्यात विचारक, नेतृत्व प्रशिक्षक (Thought leadership trainer), अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भू-वैज्ञानिक, लेखक और शिक्षाविद हैं। उनका पेशेवर अनुभव एक भौतिक विज्ञानी से लेकर एक पर्यावरणविद् , कारपोरेट ट्रेनर व एक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त  मेंटर के रूप में रहा है। वर्तमान में वह पुरा भूगोल Palaeogeography (जो कि जीवाश्म विज्ञान, स्तर विज्ञान, संरचनात्मक भूविज्ञान, शैल विज्ञान, क्रिस्टल विज्ञान] । खनिज विज्ञान, खगोल विज्ञान, मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान, वनस्पति शास्त्र और प्राणि विज्ञान का एक संयोजन है) में अनुसंधान कर रहें हैं। (http://www.ksiddhartha.com/Vasundhara-the Mini-Planet.html) नालेज मैपिंग इसी का हिस्सा है।

भारत अंतरिक्ष युग में प्रवेश कर गया है, अंतरिक्ष पहले भी हमारी सारी समस्याओं का समाधान कर रहा था। मोबाइल और इंटरनेट उसी का अंश हैं। चंद्रयान ने उसी के प्रति एक नई जागरुकता पैदा की है। चंद्रयान की सफलता भारत की अब तक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक सफलता है। इसने विज्ञान अर्थव्यवस्था और राजनीतिकरण के बिल्कुल नए आयाम खोल दिए हैं। “अंतरिक्ष एक नयी दुनिया, एक नया भविष्य” किताब लिखने की प्रेरणा सहज ही मन में जगी। इस किताब की विशेषता ज्ञान को शामिल करना है। इस किताब की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सहज, सरल, आकर्षक और आसानी से कठिन वैज्ञानिक विषय को समझाने की खूबी है।

अंतरिक्ष विज्ञान को केवल एक विज्ञान के रूप में नहीं जानना चाहिए, क्योंकि आज अंतरिक्ष विज्ञान हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा की रीढ़ बनता जा रहा है। अगर देश का आम नागरिक अंतरिक्ष विज्ञान और उसके अनुप्रयोगों के महत्व की जानकारी रखेगा तो उसे देश की प्रगति में इसकी भूमिका का अंदाजा खुद-ब-खुद लग जाएगा। यह पुस्तक उन सभी साधारण पाठकों के साथ साथ विद्यार्थी और बुद्धिजीवियों के लिए भी है जो इस नवीन आयाम का सुख उठाना चाह रहे हैं।…….लेखक श्री के.सिद्धार्थ

अधिक जानकारी के लिए यंहा क्लिक करें Click Here

Connect with us on Facebook:

https://www.facebook.com/IASACADEMYENSEMBLE

Connect with us Instagram:

https://www.instagram.com/ensembleias/

Join Us Telegram:

https://t.me/ENSEMBLEIASACA

Join the WhatsApp group for regular updates: 

https://chat.whatsapp.com/G3MuPj3HS4Y58srtZzbwcT

To know about ENSEMBLE IAS Academy’s

https://ensembleias.com

To get access to some of our most sought after courses for Civil Services Examination.

https://ensembleias.com/online-courses/