चंद्रयान 3 सरकार ने दी अनुमति

चंद्रयान –3 को सरकार ने दी अनुमति

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने घोषणा कर कहा कि भारत का तीसरा चंद्र अभियान यानी चंद्रयान -3 को सरकार ने अनुमति दे दी है और इसरो ने इस पर काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि चंद्रयान -3 मिशन को 2021 में लॉन्च किया जाएगा।

इसरो के मुताबिक चंद्रयान -3 का कॉन्फ़िगरेशन अपने पूर्ववर्ती चंद्रयान -2 के समान होगा। इसका मतलब यह है कि चंद्रयान -3 में एक लैंडर और एक रोवर भी होगा यह प्रोपल्शन मॉड्यूल पर अधारित होगा।

View our Blog: https://ensembleias.com/blog/

चंद्रयान -3 के अलावा इस वर्ष इसरो 25 से भी अधिक मिशन पर काम कर रहा है।

चंद्रयान -3 के लैंडिंग स्थान पर जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि  चंद्रयान -3 को ठीक उसी जगह उतारने की योजना पर काम हो रहा है जहां चंद्रयान—2 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस मिशन की लागत को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे, इस पर इसरो का कहना है कि चंद्रयान -3 मिशन के लैंडर और रोवर की लागत लगभग 250 करोड़ रुपये होगी। और इस पूरे मिशन की पूरी लागत 250 करोड़ से 365 करोड़ रुपये होगी। गौरतलब है कि चंद्रयान -2 मिशन की कुल लागत 960 करोड़ रुपये थी।

Visit our store at http://online.ensemble.net.in

इस दौरान इसरो प्रमुख के. सीवन ने उन कारणों का भी जिक्र किया जिनके कारण चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर की क्रैश लैंडिंग हुई थी।

उन्होंने कहा कि विक्रम की लैंडर के वक्त रफ ब्रेकिंग चरण ठीक से पूरा हुआ, लेकिन इसके दूसरे चरण में लैंडर का वेग कम नहीं हुआ, जिसके कारण, तीसरे चरण में, लैंडर नियंत्रण से बाहर हो गया जिससे इस मिशन को एक हार्ड लैंडिंग का सामना करना पड़ा।

चंद्रयान -2 के लैंडर विक्रम और रोवर को 2019, 6 सितंबर को दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रमा के पास उतरने और एक चंद्र दिवस के लिए वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए निर्धारित किया गया था, जो पृथ्वी के दो सप्ताह के बराबर होता है।

जैसाकि हम जानते है कि इसके बाद विक्रम लैंडर अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और इसका संपर्क इसरो के साथ टूट गया। अगर भारत अपने इस मिशन में सफल हो जाता तो भारत रूस , यूएस और पीआरसी के बाद यह सफलता पाने वाला चौथा देश बन जाता।

For more details : Ensemble IAS Academy Call Us : +91 98115 06926, +91 7042036287

Email: [email protected] Visit us:-  https://ensembleias.com/

#isro #india #chandrayaan3 #space_science #satellites #gaganyaan #blog #current_affairs #daily_updates #free #editorial #geographyoptional #upsc2020 #ias #k_siddharthasir #ensembleiasacademy