Crocodiles in India भारत में खारे पानी के मगरमच्छों की संख्या में इजाफा

Crocodiles in India भारत में खारे पानी के मगरमच्छों की संख्या में इजाफा हाल ही में एक जनगणना के अनुसार उड़ीसा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान में खारे पानी के मगरमच्छों की आबादी बढ़कर 1,757 हो गई है, साल 2018 में इनकी संख्या 1,742 थी।

अधिक ठंडा मौसम ऐसी जनगणनाओं के लिए उपयुक्त समय माना जाता है, जब यह मगरमच्छ अक्सर सतह पर पाए जाते है। इस पार्क और उसके आस-पास के क्षेत्रों में मगरमच्छों की गिनती के लिए लगभग 22 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने अपने अध्ययन में पाया कि इस इलाके में 620 नवजात, 288 किशोर, 325 युवा वयस्क, 185 उप वयस्क और 339 वयस्क मगरमच्छ मौजूद है। पार्क में मगरमच्छ की गिनती धीरे-धीरे बढ़ रही है। साल 2000 में हुई जनगणना के अनुसार पार्क में 1,192 मगरमच्छ मौजूद थे।

Visit our store at http://online.ensemble.net.in

इस पार्क ने 2002 में रामसर साइट का दर्जा प्राप्त किया। बता दे कि रामसर साइट का दर्जा एक ऐसे वेटलैंड साइट को दिया जाता है, जिसकों रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व प्राप्त होता है। वेटलैंड्स पर हुआ यह कन्वेंशन, जिसे रामसर कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है, 1971 में यूनेस्को द्वारा स्थापित एक अंतर सरकारी पर्यावरण संधि है, जो 1975 में लागू हुई। चिल्का झील के बाद यह दर्जा पाने वाला यह भारत का दूसरा क्षेत्र है। इस पार्क को भारत के दूसरे सबसे बड़े मैंग्रोव इकोसिस्टम का दर्जा भी प्राप्त है।

इस पार्क में खारे पानी के मगरमच्छों के अलावा  बैल्क आइबिस, भारतीय अजगर, जंगली सूअर, कोबरा, डार्टर, मॉनिटर छिपकली आदि भी पाए जाते हैं। इस पार्क के नाम एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है, यह ख्याति पार्क को साल 2006 में अपने 2000 किलो वजनी एक मगरमच्छ के लिए मिली थी, इस मगरमच्छ को खारे पानी के दुनिया के सबसे बड़े पुरुष मगरमच्छ होने के कारण यह सम्मान मिला।

View our Blog: https://ensembleias.com/blog/

अगस्त 2019 में भीतरकनिका नेशनल पार्क में 3,000 मगरमच्छों का जन्म हुआ था। हालांकि इन नवजात मगरमच्छों के वयस्क होने की संभावना बहुत कम होती है। लगभग 500 शिशु मगरमच्छों में से केवल एक वयस्क अवस्था तक पहुंच पाता है।

For more details : Ensemble IAS Academy Call Us : +91 98115 06926, +91 7042036287 Email: [email protected] Visit us:-  https://ensembleias.com/

#Crocodiles_in_India  #saltwater_crocodiles #hunters #mostly #prey #fish #reptiles #birds #mammals #mugger #geographyoptional #upsc2020 #ias #k_siddharthasir #ensembleiasacademy