Hong Kong Protest | हांगकांग में प्रदर्शन चीन के लिए बड़ी चुनौती

हांगकांग में प्रदर्शन (Hong Kong Protest) फिर बेकाबू चीन के गले की हड्डी बने लोकतंत्र समर्थक

हांगकांग में पिछले 5 महीने से जारी प्रदर्शन अब और भड़कने की आशंका नजर आ रही है। लोकतंत्र समर्थक  प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई है, जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।कई देशों ने इन प्रदर्शनों को लेकर चीन पर निशाना साधा है। विवादित प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब लोकतंत्र और स्वायत्तता की मांग को लेकर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि विवादित विधेयक को बाद में वापस ले लिया गया था।प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में एक छात्र की मौत को लेकर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा है। पुलिस ने स्वीकार किया कि गोलियां चलाई गई और एक व्यक्ति को गोली लगी। 

Visit our store at http://online.ensemble.net.in

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक को गोली लगी है। प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति को आग लगा दी गई। उसको गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने  हांगकांग शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। रेल सेवा भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई। 

हाल में हांगकांग में पुलिस के साथ झड़प Hong Kong Protest में एक छात्र की मौत के बाद वहां आम हड़ताल की घोषणा हुई थी और इसके बाद हांगकांग में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। हांगकांग के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न संस्थानों और दुकानों में तोड़फोड़  कर दिया, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और सड़कें जाम कीं। इस मामले में अब तक पुलिस ने 88 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने बताया कि मृत युवक कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से स्नातक का छात्र था। छात्र की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके बाद हांगकांग में बीजिंग समर्थक एक राजनेता पर चाकुओं से हमला किया गया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना को भी हांगकांग में कई महीनों से चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस वर्ष जून की शुरूआत में प्रदर्शन शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के सिलसिले में अब तक 3300 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

View our Blog: https://ensembleias.com/blog/

Hong Kong Protest हालांकि सितंबर में हांगकांग में चीन की प्रतिनिधि कैरी लैम ने विवादित प्रत्यर्पण बिल वापस लेने का ऐलान कर दिया था। यही वह विधेयक है जिसके विरोध में पांच महीने से हांगकांग में आंदोलन चल रहा है।बाद में यह प्रदर्शन लोकतंत्र की मांग में तब्दील हो गया। दरअसल इस विधेयक में प्रावधान था कि हांगकांग में दर्ज मुकदमे के लिए आरोपित को चीन ले जाकर वहां के न्यायालय में सुनवाई की जा सकती है। 

For more details :
Ensemble IAS Academy Call Us : +91 98115 06926, +91 6232282596
Email: [email protected] https://ensembleias.com/
#hong_kong_protest #geographyoptional #upsc2020 #ias #k_siddharthasir #ensembleiasacademy