क्या कुर्दिस्तान कभी बन पाएगा ? | Kurdistan | Ensemble IAS Academy

क्या कुर्दिस्तान कभी बन पाएगा

  • कुर्द एक ऐसा नस्लीय अल्पसंख्यक समूह है, जिनका कोई देश नहीं है।
  • प्रथम विश्व युद्ध के पहले तक कुर्द मध्य- पूर्व के इलाके में खानाबदोश जीवन जीते थे। 
  • प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की की हार के बाद ऑटोमन साम्राज्य टूट गया और वे कई देशों के बीच बंट गए।
  • करीब 2.5 से 3 करोड़ कुर्द तुर्की, इराक, ईरान, सीरिया और अरमेनिया में फैले हुए हैं।
  • कुर्दों को इराक छोड़कर कहीं अपना स्वायत्त राज्य नहीं मिला। 
  • इराक में कुर्दों की इराकी कुर्दिस्तान नाम की एक क्षेत्रीय सरकार है।
  • इराक, सीरिया, तुर्की और ईरान में संयुक्त कुर्दिस्तान के लिए अलग-अलग संगठन आंदोलन चला रहे हैं।
  • तुर्की ने सीरिया से अमेरिकी सेना के हटते ही कुर्दों पर हमला कर दिया है।
  • तुर्की के हमले के बाद सीरिया में एक लाख लोग विस्थापित हुए हैं।  
  • तुर्की के हमले का उद्देश्य कुर्दों को हटाकर सीरियाई शरणार्थियों के लिए एक सुरक्षित जोन बनाना है। 
  • उस इलाके पर सीरियन कुर्दिश डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी (PYD) और सशस्त्र कुर्दिश पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट (YPG) का नियंत्रण है।
  • तुर्की की करीब 20 फीसदी आबादी कुर्द है।
  • ईरान में कुर्दों की आबादी 7 से 10 फ़ीसदी है।
  • 2003 में जब इराक पर अमेरिका ने हमला किया तो कुर्दों ने सहयोग दिया था।
  • कुर्दिश लड़ाकों ने आतंकी समूह आईएसआईएस का सफाया करने में भी मदद की।
  • अमेरिका को लेकर कुर्द अपने अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
  • इस समय इराक़ के कुर्द सबसे ताक़तवर हैं क्योंकि उनके पास वहां एक स्वायत्त राज्य है।
  • अमरीका और यूरोपीय यूनियन एक स्वतंत्र कुर्दिस्तान के लिए कोई शायद ही कोशिश करेंगे।
  • स्वतंत्र कुर्दिस्तान से ईरान, इराक़, तुर्की और सीरिया जैसे चार राष्ट्र जुड़े हुए हैं।
  • अगर अमरीका ऐसी कोशिश करता है तो ये चारों देश एक साथ हो जाएंगे।