UPSC-IASExam-_Leh

UPSC EXAM : लेह में बनाया जाएगा सिविल सेवा का परीक्षा केंद्र

UPSC EXAM: केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने आज लेह में स्थित लद्दाख के लिए एक अलग आईएएस / सिविल सेवा परीक्षा केंद्र की स्थापना के बारे में जानकारी दी।

लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने केंद्रीय मंत्री से नॉर्थ ब्लॉक में डीओपीटी मुख्यालय में आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति और लद्दाख के संदर्भ में सेवा से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा करने के तुरंत बाद इसकी घोषणा की।

To buy our online courses: Click Here

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) इस साल से लेह में भी एक परीक्षा केंद्र बनाएगा, जो पहली बार सिविल सेवा

UPSC EXAM (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के लिए संचालित होगा।

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) 2021 का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 की मुख्य परीक्षा 7 जनवरी 2022 से और आईएफएस की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगा।

यूपीएससी सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा पांच दिन ( 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी) व आईएफएस की मुख्य परीक्षा 10 दिनों (27 फरवरी 2022 से 8 मार्च 2022 ) तक चलेगी।

यूपीएससी परीक्षाओं के संचालन के लिए लेह में परीक्षा केंद्र खुलने से लेह और आस-पास के उम्मीदवारों को फायदा होगा।

Visit us:- https://ensembleias.com/

Online Store: https://online.ensemble.net.in/